24hnbc
नकली खाद्य पदार्थ और उपभोक्ता समान से पटा पड़ा है बिलासपुर बाजार
- By 24hnbc --
- Thursday, 21 Oct, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। अक्टूबर नवंबर माह त्योहारों का समय है और बिलासपुर का उपभोक्ता बाजार नकली उत्पादों से पट गया है । बिजली की सामान्य झालर से लेकर एलईडी बल्ब तक, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादने स्पीकर से लेकर हाईटेक स्क्रीन तक, चश्मे, घड़ी और खाद्य सामग्री में पनीर से लेकर खोवा तक नकली और मिलावटी है।
पहले राजनीतिक दलों ने व्यापारियों के चंदे के दबाव में इंस्पेक्टर राज समाप्त किया। उपभोक्ता राज है बाजार का कह कर जागो उपभोक्ता जागो के विज्ञापन लगवाए और अंत में नागरिक को उपभोक्ता बनाकर लूटने के लिए छोड़ दिया। शहर में थोक की दुकाने व्यापार विहार से लेकर तेलीपारा तक, गोल बाजार, करबला में रिटेल का काम करती हैं और टैक्स चोरी के साथ त्योहार के सीजन में खूब नकली माल बेचा जाता है। नकली माल बिकने से जिस असली कंपनी का नुकसान हो रहा है उसी का यह दायित्व है कि वह उसकी सूचना उपलब्ध कराएं और माल जब्ती कराएं। नकली माल खरीदने वाला और बेचने वाला दोनों के बीच अघोषित समझौता है तभी तो इस लाखों की आबादी वाले शहर में एक नागरिक ने कभी एक भी डेयरी के खिलाफ शिकायत नहीं की सब जानते हैं कि कुल दूध की उपलब्धता और बाजार मांग के बीच जो कई हजार लीटर का अंतर है उसे नकली दूध और उससे बनने वाले उत्पाद से ही पाटा जा सकता है। अब कुछ दिन तक नापतोल विभाग, खाद्य एवं औषधि विभाग नाम की दुकानों से सैंपल लेगा और डिजिटल युग में सैंपल की रिपोर्ट त्यौहार के बाद आएगी तब तक नागरिक नकली मिलावटी खाद्य पदार्थ, उपकरण क्रय कर बाजार की असल मंदी को विज्ञापनों के छद्म उछाल मारते आंकड़े से समाप्त कर चुके होंगे।


