24hnbc
लॉकडाउन में सो रहा पर्यावरण संरक्षण मंडल औद्योगिक इकाई कर रहे मनमर्जी
- By 24hnbc --
- Monday, 24 May, 2021
24 HNBC. बिलासपुर
बिलासपुर। जिले के सभी अधिकारी कोविड-19 के प्रबंधन में लगे हो ऐसा नहीं हो सकता विशेषकर पर्यावरण संरक्षण मंडल के कर्मचारी और अधिकारियों को कोई अन्य काम भी नहीं है। ऐसे में उनकी ही यह पूरी जिम्मेदारी बनती थी कि वे जिले में चल रही औद्योगिक इकाइयों के उत्सर्जन संबंधी नियमों पर कड़ी निगरानी रखते पर सिलपहरी के छत्तीसगढ़ अधोसंरचना विकास निगम के औद्योगिक क्षेत्र की तस्वीरें इकाइयों का हाल खुद बहाल कर रही है।
सिलपहरी के औद्योगिक परीक्षेत्र में एसके समांथा, गीतांजलि इस्पात, आभा पावर एवं प्राइवेट लिमिटेड, अग्रवाल आइव जैसी बड़ी इकाइयां जिस तरह से पर्यावरण संबंधित नियमों का मखौल उड़ा रही है इससे लगता है कि इकाइयों और पर्यावरण विभाग के बीच सबकुछ सदाबधा है।


