No icon

24hnbc

तिफरा सब्जी मंडी से रोज असंख्य घरों में जा रहा कोविड संक्रमण

24 HNBC. बिलासपुर

बिलासपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत इन दिनों बिलासपुर मे धारा 144 और लॉकडाउन लागू है। जिन व्यापारिक गतिविधियों को छूट दी गई है उसमें सब्जी मंडी में एक्टिविटी की छूट नहीं है उसके बावजूद रोज सैकड़ों की संख्या में चार पहिया वाहन मालवाहक छोटे से लेकर 10 और 18 चक्का ट्रक तक यहां आते हैं और इसी अनुपात में सब्जी क्रेता की भीड़ सुबह 6:00 बजे से लग जाती है। हद तो यह है कि जागरूकता का पाठ पढ़ाने वाला मीडिया भी यहां पर अपनी बैनर पोस्टर लगी गाड़ी लेकर व्यापार करने आता है, जानकारी लेने पर पता चला कि अधय्चा एंड अधय्चा न केवल सब्जी विक्रेता संगठन का पदाधिकारी है, साथ ही भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ का भी पदाधिकारी है, साथ ही एक न्यूज़ पोर्टल भी चलाता है।
इन सब का तुर्रा यह की ना तो नियम मानना है ना किसी को नियम मानने की सलाह देना है और इस तरह रोज हाथ ठेला पर लादकर कोरोनावायरस का संक्रमण बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों के घर-घर पहुंचाया जा रहा है। 
बिलासपुर कलेक्टर ने सब्जी मंडियों में थोक और रिटेल व्यापार की अनुमति इसी कारण नहीं दी थी कि सर्वाधिक संक्रमण की संभावना किसी व्यापारिक स्थल पर होती है। उनके आदेश में बराबर यह कहा गया है कि छोटे वाहनों से सब्जी का व्यापार करने वाले सब्जी लेंगे और ठेले तथा छोटे वाहनों पर घर-घर पहुंचाएंगे। कुछ दिन तो इस आदेश का पालन हुआ पर यह किसी को नहीं पता की तिफरा की मंडी किस दिन खुल गई बिलासपुर नगर पालिक निगम के जोन कमिश्नर का कहना है कि तिफरा फल एवं सब्जी मंडी का अपना प्रबंधन समिति है और वहां के कार्यकलापों के लिए वही जिम्मेदार है हमारी जानकारी के मुताबिक थोक सब्जी मंडी सहित बृहस्पति बाजार मंडी, शनिचरी , बुधवारी, गोल बाजार सहित सभी मंडी बंद है । 

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: