No icon

24hnbc

टूलकिट पर विवाद प्रश्न पत्र को ही बदल रही भाजपा

24 HNBC. बिलासपुर

बिलासपुर। केंद्र में शासन कर रही भारतीय जनता पार्टी और भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने में लगी है। उसकी नीति से देश के लोकतांत्रिक ढांचे को अपूरणीय क्षति हो रही है हाल ही का टूलकिट मामला ऐसा ही है भाजपा के नेता कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं उसने टूलकिट के माध्यम से प्रधानमंत्री की छवि और देश की साख को खत्म करने का अंतर्राष्ट्रीय साजिश रचने का काम किया। वही कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और प्रवक्ता यह कह रहे हैं कि टूलकिट से उनका कोई वास्ता ही नहीं, और असल में फर्जी लेटर हेड का उपयोग करते हुए भाजपा के ही आईटी सेल ने यह टूलकिट रचा है। दोनों राजनीतिक दलों के प्रवक्ता और पदाधिकारी एक दूसरे को गिद्ध राजनीति करने वाला बता रहे हैं किंतु इन सबके बीच कोई यह नहीं कह रहा कि कोरोना की सेकंड वेब में जो कुछ हुआ वह तो चर्चा का विषय होगा ही और शिखर पर बैठे राजनैतिक नेतृत्व को जवाबदेही की परीक्षा से गुजर ना ही पड़ेगा। देश के प्रधानमंत्री अपने एका लाप में कठिन प्रश्न को पहले हल करने की बात कहते हैं और उन्हीं की पार्टी के नेता कठिन प्रश्न को हल करना ही नहीं चाहते उलट वे परीक्षा में आए हुए प्रश्न पत्र को ही समाप्त कर देना चाहते हैं, और समस्या से हटकर एक नई मेरिट पर वह करना चाहते हैं एक ऐसी मेरिट जो उन्होंने स्वयं बनाई है वह यह नहीं देखना चाहते ""साहिब तुम्हारे राज में शव वाहिनी गंगा, एक-एक मुर्दा कह रहा चंगा-चंगा यह राज है रंगा-बिल्ला । 

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: