No icon

24hnbc

वेशभूषा और रंग प्रभावी है पर इतना भी नहीं

24hnbc.com
बिलासपुर, 12 जनवरी 2025। 
आज 12 जनवरी विवेकानंद युवा उत्सव दिवस बिलासपुर में 1500 छात्र छात्राएं विवेकानंद जैसी पोशाक पहनकर मैदान में खड़े हुए। युवा खेल कूद मंत्रालय के पास इस थीम के लिए बजट है पर प्रदेश सरकार के पास आत्मानंद स्कूल के बिजली बिल पटाने के लिए फंड नहीं है। बिलासपुर के कुछ आत्मानंद स्कूल से क की कक्षाएं बंद की गई बजट नहीं है। यह दोहरा चरित्र ही बताता है कि छत्तीसगढ़ का विष्णु सरकार का विजन क्या है। 
एक तरफ 1500 युवा विवेकानंद जैसी पोशाक पहनकर ऊर्जावान बन जाएंगे दूसरी तरफ आत्मानंद की ऊर्जा ( बिजली ) का बजट नहीं मिलेगा स्वामी विवेकानंद के पूरे साहित्य, वांगमम और दर्शन को अच्छे से पढ़ें उन्होंने अपने उद्बोधन में क्या कहा वह किस वेदांत की बात करते हैं। भारत के युवाओं को वे कैसा जागृत करना चाहते थे वैसा तो बिल्कुल नहीं जैसा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जागृत कर रहे थे। ज्ञान, गलत ज्ञान और अज्ञान में से सर्वाधिक हानिकारक है गलत ज्ञान जो अजीत डोभाल किसके कहने पर दे रहे थे। इस देश में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने यह भूमिका जो डोभाल निभा रहे हैं कभी प्रकट नहीं कि वे मणिपुर में दिखाई नहीं दिए, पहलगाम के बाद दिखाई नहीं दिए हां दिल्ली दंगों के बाद दिखाई दिए थे तो माननीय का एजेंडा क्या है। राष्ट्रीय सुरक्षा या ध्रुवीकरण।