![](https://24hnbc.com/uploads/1731746328.jpg)
कांग्रेस नेता का आरोप
सुबह की सब्जी के साथ देसी शराब का अवैध व्यापार दर्रीघाट में रोज देखा जा सकता है
- By 24hnbc --
- Saturday, 16 Nov, 2024
24hnbc.com
बिलासपुर, 16 नवंबर 2024।
सुबह सवेरे ग्रामीण क्षेत्रों में हरी सब्जी के साथ देसी दारू का धंधा जोर पकड़ रहा है। और ये सब छुपे छुपे नहीं खुल्लम-खुल्ला होता है। दर्रीघाट पुराना अरपा पुल जिस पर आवा गवन लगभग नगण्य है। के पास स्थित सब्जी व्यापारियों के अड्डे पर यह धंधा खूब चल रहा है। इसी तर्ज पर मस्तूरी जोंधरा खोंधरा रोड पर जहां सब्जी व्यापारी सुबह मिलते हैं। वही वही शराब के अवैध पड़ाव भी लगते हैं। इस संदर्भ में कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार मनपसंद ऐप के माध्यम से घर-घर शराब परोस रही है तो उसकी सहमति के बगैर अवैध शराब का यह धंधा भी चल रहा है वे कहते हैं पहले तो बिलासपुर का विधायक थाने में रेट लिस्ट की बात करने की हिम्मत रखता था पर अब जिले का कोई विधायक भले ही किसी भी पार्टी का हो यह हिम्मत नहीं जुटा सकता। जबकि सुबह से तीन पालियों में अवैध शराब का धंधा चल रहा है। यह भाजपा सरकार है जहां कट्टा चाकू में तब्दील हो जाता है, गौ रक्षा के नाम पर समितियां तो बनती है पर हर नई समिति के साथ गौ तस्करी भी बढ़ जाती है। जैसे रक्षा और तस्करी का आपस में अन्योन आश्रय संबंध हो