24hnbc
एनटीपीसी के आसपास नहीं दिखाई देता 21 साल की आयु प्राप्त किया हुआ कोई भी रोपित वृक्ष
- By 24hnbc --
- Friday, 04 Jun, 2021
24 HNBC . बिलासपुर
बिलासपुर। 5 जून मतलब आज विश्व पर्यावरण दिवस है। संयुक्त राष्ट्र संघ की पहल पर 1974 से इसे मनाया जा रहा है, बिलासपुर में इस दिन जोरदार तरीके से रस्म अदायगी की जाती है । रस्म अदायगी कहने का कारण यह है कि बड़ी कंपनियां जोर-शोर से विज्ञापन देती है और इस साल कितने पेड़ लगाए जाएंगे उसकी घोषणा करती है और यही अब इस दिवस की सच्चाई है। बिलासपुर में ऊर्जा क्षेत्र की जानी मानी कंपनी एनटीपीसी का यूनिट सीपत में लगा है। सीपत सहित 9 गांव इस बिजली कारखाने के प्रभाव क्षेत्र में आते हैं। कारखाने की शुरुआत मध्य प्रदेश के समय से हुई थी। स्थापना दिवस के अतिरिक्त 5 जून भी वह दिन है जब थर्मल पावर कंपनी के प्रबंधन को वह दिन याद करना चाहिए जब उन्होंने कुछ वायदे करके बिलासपुर जिले में भूमि अधिग्रहण किया था क्या पर्यावरण की दृष्टि से उन वादों को पूरा कर पाने में प्रबंधन खरा उतरा.... असल में इसका जवाब नकारात्मक है। 2001 के पश्चात बिलासपुर जिले का वर्षा का औसत घट गया है शहर में गर्मी के दिनों में तापमान में इजाफा हुआ है कई बार ऐसा देखा जाता है कि मानसून के समय बारिश के लिए बादल एकत्र तो होते हैं किंतु वायुमंडल में तापमान के कारण दिशा बदल कर आगे निकल जाते हैं। प्रबंधन हमेशा कहता है कि उसने अपने प्रभावित क्षेत्रों में लाखों की संख्या में वृक्षारोपण कराया है किंतु वास्तविकता यह नहीं है हम यह नहीं कहते कि वृक्षारोपण नहीं कराया हम यह पूछते हैं कि 2001 में जिन पौधों का रोपण हुआ था उसमें से कितने पेड़ आज 20 साल के हैं तब कोई भी उत्तरदाई व्यक्ति जवाब नहीं देता, ऐसा नहीं है कि गलती सिर्फ प्रबंधन की है क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और नागरिक दोनों ने अपनी भूमिका उच्च स्तर पर नहीं निभाई जिस स्तर पर निभाई जानी थी।


