No icon

24hnbc

अन्य राज्य से आए हुए लोगों को कोरोना सेंटर में ठहराना और कोरोना टेस्ट कराना जरुरी ..... मुख्यमंत्री

24 HNBC. बिलासपुर/रायपुर

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में अन्य राज्यों से आने वाले लोगों, प्रवासी श्रमिकों को अनिवार्य रूप से क्वारटाइन सेंटर में ठहराने और उनका करोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए उन्होने कहा है कि राज्य के कई ग्रामीण इलाकों में अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों एवं लोगों के संक्रमित होने की जानकारी मिल रही है। राज्य में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यह जरूरी है कि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को गांव, घर-परिवार के बीच जाने देने के बजाय उन्हें गांव के बाहर स्थापित क्वारंटाइन सेंटर में कुछ दिनों के लिए एहतियात के तौर पर अनिवार्य रूप से ठहराया जाए और उनका कोरोना टेस्ट भी कराया जाए । कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही उन्हें गांव एवं घर परिवार में जाने की अनुमति दी जाए यह थोड़ी सी सावधानी बरतकर हम गांव और ग्रामीणों को संक्रमित होने से बचा सकते हैं । मुख्यमंत्री ने पंचायत पदाधिकारियों, शासन की सभी विभागों के ग्रामीण अमले के कर्मचारियों विशेषकर मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, कोटवारों से अन्य राज्यों से गांवों में आने वाले पर निगरानी रखने और उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में ठहराने के लिए समझाइश देने को कहा है। इस निर्देश का पालन न करने वालों की सूचना तत्काल संबंधित इलाके तहसीलदार, एसडीएम एवं जिला प्रशासन को दी जानी चाहिए।