No icon

दुखद समाचार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बसंत शर्मा का निधन , अपोलो अस्पताल में ली अपनी अंतिम सांस

24 HNBC.  बिलासपुर

बिलासपुर- एक दुखद खबर सामने आ रही है। शहर के कांग्रेस नेता बसंत शर्मा का कोरोना से आज सुबह निधन हो गया। अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ा, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
कांग्रेस के वरिष्ठ एवं ऊर्जावान नेता बसंत शर्मा को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अपोलो अस्पताल में पिछले हफ्ते भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। वे कई बार पार्षद रहे। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। वे बिलासपुर के  डीएलएस कॉलेज के चेयरमैन भी थे। 
बसंत शहर के काफी लोकप्रिय नेता थे। उनके स्वास्थ्य का हालचाल जानने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का भी फोन आया था। मुख्यमंत्री ने उनके उपचार को लेकर निर्देश भी दिया था।