24hnbc
बिना मास्क महापौर का भतीजा जुर्माना हुआ कितने का, 5 या 500 रसीद खुद बयां कर रही है सच्चाई
- By 24hnbc --
- Tuesday, 20 Apr, 2021
24 HNBC. रायपुर
रायपुर। मास्क ना लगाने पर नगर पालिक निगम अथवा ट्रैफिक पुलिस कितने का चालान करती है वह सबको पता है न्यूनतम रशीद 500 रुपये की काटी जा रही है पैसा सब जानते हैं किंतु नगर पालिक निगम रायपुर में 20 तारीख को एक अनोखी घटना हुई जिसे नाखून कटा कर शहीद होने की उपाधि दी जाती है रायपुर के महापौर ने अपने भतीजे का रशीद कटवाया और कई समाचार पत्रों ने इसे प्रमुखता से छापा है किंतु यह नहीं बताया जा रहा की रसीद कितने की कटी सोशल मीडिया पर जो रसीद वायरल हो रही है
वह मात्र 5 रुपये की है जबकि अखबारों में 500 रुपये की रसीद काटा जाना बताया गया अब सच्चाई या महापौर रायपुर जानते हैं अथवा वहां का नगर निगम...?


