24hnbc
मरघट भूमि का लेखा मांगा है तहसील ने, आर आई को पता नहीं....?
24 HNBC. बिलासपुर
बिलासपुर। ग्राम पंचायत महमंद की मरघट की जमीन का सीमांकन करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने की समय सीमा 4 अप्रैल है किंतु यह काम होता दिखाई नहीं देता । असल में ग्राम पंचायत मरघट की सीमांकन से यह जानना चाहती है कि कागजों पर जो आंकड़ा दिखाई दे रहा है वह वास्तविक है कि नहीं, दूसरी ओर बिना सीमांकन के किसी निर्माण कार्य को करके पंचायत अपने सिर पर विवाद भी नहीं लेनी चाहती। राजस्व विभाग ने सीमांकन के निर्देश स्वयं दिए हैं । और यह तथ्य हल्का पटवारी को पता भी है पटवारी ने अपने स्तर पर आर आई को अवगत भी कराया है दूसरी ओर आर आई का कहना है कि उन्हें ऐसे कोई निर्देश की जानकारी नहीं है।
महमंद ग्राम पंचायत क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के कारण शासकीय जमीन को बहुत नुकसान हुआ है। यहां तक की इस ग्राम पंचायत का आम का बगीचा भी अवैध प्लाटिंग की बली चढ़ गई साथ ही तालाबों के आसपास का क्षेत्र भी भू माफियाओं ने कब्जा कर रखा है। कम से कम 7 ऐसे खतरे हैं जिन में शासकीय जमीनों को निजी बताकर बिक्री कर दिया गया है। 2 खसरो में तबादला नामा की आड़ में करोड़ों का घोटाला हुआ है।