No icon

24hnbc

कलेक्टर तो थे कार्यालय में शेष अधिकारी रहे गायब

बिलासपुर 24 HNBC. 

बिलासपुर। होली के अवकाश के बाद आज मंगलवार के दिन सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति कम रही, वहीं दूसरी ओर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर बिलासपुर बैठे हुए थे मार्च ईयर एंडिंग होने के कारण उन्होंने कई फाइलें निपटाए किंतु दूसरी ओर कलेक्टर कार्यालय के अन्य बड़े अधिकारी कुर्सियों पर बैठे नहीं दिखाई दिए। डिप्टी कलेक्टर , नजूल अधिकारी, प्रोटोकॉल शाखा में ना केवल अधिकारी गायब थे बल्कि कर्मचारी भी कम संख्या में थे और यही हाल कंपोजिट भवन का भी था रजिस्ट्री कार्यालय को छोड़कर शेष विभागों में उपस्थिति बेहद कम थी जिला पंचायत कार्यालय में भी बड़े अधिकारी अपने सीट पर थे किंतु शेष कार्यालयों में कर्मचारी नदारद थे।