No icon

24hnbc

30 रुपए की टिकट मात्र पर जान को हथेली पर लेकर दिखाते हैं करतब, जरा सी चूक बड़े हादसे को अंजाम दे सकता है

बिलासपुर 24 HNBC. 

 
कोरबा । पाली में महाशिवरात्रि पर्व के साथ ही लगने वाला मेला इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है जहां नाना प्रकार की दुकानों के साथ ही मनोरंजन के भी साधन है जिसमे से एक है मौत का कुआं...! जहां जिंदगी और मौत के बीच की दूरी को देखने की कीमत मात्र 30 रुपए है। इस मौत कुंआ में लोगों के मनोरंजन के लिए दोपहिया, चारपहिया के माध्यम से दिखाया जाने वाला मंजर बेहद खतरनाक रहता है जिसे देखकर दिल में एकाएक बहुत सारी संवेदनाएं जाग गईं जिसमे से एक था कि कोई अपनी जान की कीमत 30 रुपए कैसे रख सकता है..? इसके पीछे जरूर मजबूरियां होगी जिसके ही कारण बाइक व कार के सहारे जान हथेली में रखकर इस हैरतअंगेज कारनामे के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया जाता है। एक पल को सोचने पर मन मजबूर हो गया कि मेले में जान की बाजी भी एक मनोरंजन का साधन है जिसे लोग अक्सर चाव से देखना पसंद करते हैं। जिंदगी और मौत के बीच की इस लड़ाई में यदि जरा सी भी चूक हुई मतलब एक बड़ा हादसा के रूप में नाजारा सामने आता है, और हादसे हो भी चुके है परंतु पेट के ही खातिर मेले में संचालित इस मौत कुंआ में रोजाना मौत से लड़ते हुए लोगों का मन बहलाने की मजबूरी भी है। महज 30 रुपए में जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई का खेल दिखाने वाले उन जांबाज भाइयों को जो अपना व अपने परिवार पालने के लिए हरपल जान की बाजी लगाते है।