No icon

24hnbc

छत्तीसगढ़ के स्कूल कॉलेज एवं आंगनबाड़ी को तत्काल बंद करने का ऐलान..... मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

बिलासपुर 24 HNBC. 

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल की बैठक लेकर स्कूल और कालेज आंगनबाड़ियों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया है । यह बड़ा फैसला आज मंत्री की अध्यक्षता में हुए कैबिनेट मंत्री मंडल समिति की बैठक में कोरोना को लेकर चर्चा की गई जिसमें सरकार के मंत्री रविंद्र चौबे ने पत्रकारों को बताया कि कोरोना का दूसरा दौर शुरू हो चुका है ऐसे में प्रदेश में भी संक्रमण तेजी से बढ़ा है। हम लोग देश में छठे स्थान पर आ गए हैं जो बहुत ही चिंतनीय विषय है आज बैठक में यह निर्णय लिया गया कि स्कूल कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों को तत्काल बंद किया जाए साथ ही मुख्य सचिव को निर्देशित किया गया कि वह सभी कलेक्टरों के साथ बैठक करके आने वाले त्यौहार होली के पर्व में विस्तृत रूप से गाइडलाइन जारी करें जरूरी परीक्षाएं सिर्फ ऑनलाइन ही होंगी साथ ही कक्षाएं भी आनलाइन संचालित होंगी।