24hnbc
आदि अनादि सृष्टि भोले का आशीर्वाद लिया की प्रार्थना
- By 24hnbc --
- Saturday, 18 Feb, 2023
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 18 फरवरी 2023। आदि अनादि सृष्टि उत्पत्ति के प्रतीक शिव पार्वती के विवाह उत्सव शिवरात्रि का पर्व आज पूरे श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है। शहर के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों गणों की कतार देखी जा रही है। इस सबके बीच चांटीडीह स्थित मंदिर का महत्व अलग है। एनसीपी के नेता प्रदेश प्रवक्ता निलेश बिसवास ने इस मंदिर में पूजा की और राज्य के नागरिकों के लिए तरक्की, अमन चैन का आशीर्वाद मांगा। उनके साथ पार्टी के अन्य साथी भी पूजा-अर्चना के लिए आए।


