24hnbc
साइकिल से कामाख्या यात्रा कर लौटे गुरुजी
- By 24hnbc --
- Thursday, 08 Sep, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। जबलपुर से कामाख्या की यात्रा ओम प्रकाश भैया जी गुरुजी ने पूरी कर ली है गत दिवस वे कामाख्या देवी यात्रा से वापस हुए इस अवसर पर देवी भक्तों ने उनका अभिनंदन किया। यात्रा में मां शक्ति मैहर, विद्यांचल, प्रयागराज होते हुए कामाख्या दर्शन किए गए लौटने में कालीघाट कोलकाता का भी दर्शन लाभ प्राप्त किया गया। कामाख्या देवी दर्शन के लिए साधन के रूप में गुरुजी ने साइकिल को चुना कारण यात्रा के दौरान अधिक से अधिक लोगों से संपर्क हो सके और संपर्क के अतिरिक्त यात्रा से कोई प्रदूषण भी न हो गुरुजी का मानना है जी भौतिक का साधन उतने ही उचित हैं जितने से शरीर स्वस्थ रहें प्रकृति को हानि पहुंचा कर मानव कल्याण नहीं हो सकता।


