No icon

24hnbc

आज का पंचांग 21 जुलाई 2022

24hnbc.com
राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। अष्टमी तिथि प्रातः 08 बजकर 13 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ, अश्विनी नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 17 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 05 मिनट से 07 बजकर 29 मिनट तक।
राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 30, शक संवत् 1944, श्रावण कृष्ण अष्टमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 06, जिल्हिजा 21, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 जुलाई सन् 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। अष्टमी तिथि प्रातः 08 बजकर 13 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ, अश्विनी नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 17 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ।
धृतिमान योग मध्याह्न 12 बजकर 20 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ, कौलव करण प्रातः 08 बजकर 13 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 21 जुलाई 2022 : सुबह 05 बजकर 36 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 21 जुलाई 2022 : शाम 07 बजकर 18 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 21 जुलाई 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 05 मिनट से 07 बजकर 29 मिनट तक। अमृत काल सुबह 06 बजकर 39 मिनट से 08 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 36 मिनट से दोपहर 02 बजकर 17 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 21 जुलाई 2022 :
राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 10 मिनट से 11 बजकर 05 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 03 बजकर 39 मिनट से 04 बजकर 34 मिनट तक।
आज का उपाय : केले के वृक्ष की पूजा करें और पीली वस्तुओं जैसे फल, कपड़े आदि चीजों का दान करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)