No icon

24hnbc

आज का पंचांग 30 जून 2022

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 9, शक संवत् 1944, आषाढ़ शुक्ल, प्रतिपदा, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 16, जिल्काद 29, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 जून सन् 2022 ई॰।
सूर्य दक्षिणायण उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। प्रतिपदा तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 50 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 07 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ, ध्रुव योग प्रातः 09 बजकर 51 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ।
बव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 50 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 06 बजकर 23 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : गुप्त नवरात्रि प्रारंभ।
सूर्योदय का समय 30 जून 2022 : सुबह 05 बजकर 26 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 30 जून 2022 : शाम 07 बजकर 23 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 30 जून 2022 :
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 09 मिनट से 07 बजकर 33 मिनट तक। अमृत काल रात को 10 बजकर 25 मिनट से 12 बजकर 13 मिनट तक। गुरु पुष्य योग रात को एक बजकर 7 मिनट से 5 बजकर 27 मिनट तक। अमृत सिद्धि योग रात को एक बजकर 7 मिनट से से 5 बजकर 27 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 30 जून 2022 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। सुबह 6 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 5 मिनट से 11 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। उसके बाद दोपहर में 3 बजकर 40 मिनट से 4 बजकर 36 मिनट तक।
 
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)