24hnbc
आज का पंचांग 20 जून 2022
- By 24hnbc --
- Sunday, 19 Jun, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 30, शक संवत् 1944, आषाढ़ कृष्ण, सप्तमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2079। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 06, जिल्काद 19, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 जून सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सप्तमी तिथि रात्रि 09 बजकर 02 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ।
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 35 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ, प्रीति योग प्रातः 08 बजकर 28 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ।
विष्टि करण प्रातः 09 बजकर 41 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 10 बजकर 36 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 20 जून 2022 : सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 20 जून 2022 : शाम 7 बजकर 22 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 20 जून 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 32 मिनट तक। अमृतकाल रात को 8 बजकर 41 मिनट से 10 बजकर 16 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 20 जून 2022 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 51 मिनट से 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। उसके बाद दोपहर में 3 बजकर 38 मिनट से 4 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। पंचक पूरे दिन रहेगा। भद्रा सुबह 5 बजकर 24 मिनट से 9 बजकर 34 मिनट तक।
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


