24hnbc
आज का पंचांग, 16 जून 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
पंचांग । आज 16 जून दिन गुरुवार है. आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. विष्णु पूजा करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी, कष्ट, दुख और पाप दूर होंगे. इस दिन भगवान विष्णु को पीले वस्त्र, पीले फूल, माला, पंचामृत, तुलसी के पत्ते, अक्षत्, चंदन, धूप, दीप, गंध आदि अर्पित करना चाहिए और उनके मंत्र ओम भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए. विष्णु पूजा के बाद आप केले के पौधे की पूजा करें क्योंकि उसमें भगवान विष्णु का वास होता है. संभव हो तो इस दिन केले का सेवन न करें और बाल, दाढ़ी, नाखून न काटें. तेल, साबुन और सर्फ का उपयोग न करें. ऐसी धार्मिक मान्यता है.
गुरुवार के दिन आप देव गुरु बृहस्पति की भी पूजा कर सकते हैं. इनकी पूजा में भगवान विष्णु के पूजन सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. इनको गुड़ और चने की दान का भोग लगाएं. गुरुवार व्रत करने और बृहस्पति देव की पूजा करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है. कार्य और बिजनेस में तरक्की मिलती है, यश और कीर्ति में वृद्धि होती है. इस दिन आप केला, गुड़, चने की दान, पीले वस्त्र, विष्णु चालीसा, पीतल के बर्तन आदि का दान कर सकते हैं. गुरुवार को साईं बाबा की भी पूजा और आरती की जाती है. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल.
16 जून 2022 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ कृष्णपक्ष द्वितीयाआज का करण – गरआज का नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ाआज का योग – ब्रह्मआज का पक्ष – शुक्लआज का वार – गुरुवार
संबंधित खबरें
Ashadha Amavasya 2022: कब है आषाढ़ अमावस्या? जानें तिथि और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
जानें, आंख फड़कने का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
हर गुरुवार को करें बृहस्पति चालीसा का पाठ, आपको होंगे ये 5 लाभ
गुरुवार के दिन मन की व्यथा बढ़ेगी या ध्यान से मिलेगी शांति पढ़ें, आज का राशिफल
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:53:00 AMसूर्यास्त – 07:26:00 PMचन्द्रोदय – 21:40:00चन्द्रास्त – 06:57:00चन्द्र राशि– धनु
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944 शुभकृतविक्रम सम्वत – 2079काली सम्वत – 5123दिन काल – 13:57:40मास अमांत – ज्येष्ठमास पूर्णिमांत – आषाढ़शुभ समय – 11:53:44 से 12:49:35 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 10:02:03 से 10:57:53 तक, 15:37:07 से 16:32:57 तककुलिक– 10:02:03 से 10:57:53 तककंटक– 15:37:07 से 16:32:57 तकराहु काल– 14:21 से 16:03 तककालवेला/अर्द्धयाम– 17:28:48 से 18:24:39 तकयमघण्ट– 06:18:40 से 07:14:31 तकयमगण्ड– 05:22:50 से 07:07:32 तकगुलिक काल– 09:16 से 10:58 तक


