24hnbc
नशे के खिलाफ निकली गायत्री परिवार की बड़ी रैली
- By 24hnbc --
- Friday, 03 Jun, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । गायत्री शक्तिपीठ बिलासपुर गायत्री मंदिर में चल रहे युवा संकल्प शिविर के अंतर्गत 3 तारीख को नशा मुक्ति संकल्प रैली शाम को 5 बजे निकाली गई यह रैली विद्यानगर गायत्री शक्तिपीठ से शाम को 5 बजे निकली और सीएमडी चौक से होते हुए अग्रसेन चौक से वापस श्रीकांत वर्मा मार्ग से होते हुए समाप्त हुई। रैली में युवा नशे के विरुद्ध में नारों के साथ चल रहे थे साथ में नशे की अर्थी भी चल रही थी । युवाओं ने नशे के नुकसान के संदर्भ में रैली के दौरान पर्चों का वितरण भी किया रैली के साथ चल रहे मार्गदर्शक ने अपने संबोधन में नशे से होने वाले नुकसान का ब्यौरा भी दिया। 1 जून से गायत्री शक्तिपीठ में संस्कार शिविर संचालित किया जा रहा है। जिसमें वैदिक, गायत्री पद्धति से ध्यान, साधना, हवन के साथ दैनिक दिनचर्या का महत्व शिविरार्थियों को बताते हुए जीवन में उच्च नैतिक मूल्य, धर्म आश्रित नैतिक जीवन का महत्व बताया जा रहा है । युवा शिविर प्रभारी राम कुमार श्रीवास ने बताया कि छह दिवसीय शिविर में 212 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं व्यक्तित्व निर्माण शारीरिक मानसिक आध्यात्मिक विकास के सूत्र बताने के लिए शांतिकुंज हरिद्वार से मार्गदर्शक आए हुए हैं शिविर में सीपी सिंह, श्रीमती उर्मिला विश्वकर्मा, ओम प्रकाश, गणेश प्रसाद, बीआर धुर्वे, रामकुमार साहू, आरएम राजपूत, राजेश देवांगन सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं का योगदान प्राप्त हो रहा है।


