No icon

24hnbc

आज का पंचांग 1 जून 2022

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 11, शक संवत 1944, ज्येष्ठ, शुक्ल, द्वितीया, बुधवार, विक्रम संवत 2079। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 19, शव्वाल 30, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 जून सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि रात्रि 09 बजकर 47 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ।
मृगशिरा नक्षत्र अपराह्न 01 बजे तक उपरांत आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ, शूल योग प्रातः 08 बजकर 33 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : चंद्र दर्शन
सूर्योदय का समय 1 जून 2022 : सुबह 05 बजकर 24 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 1 जून 2022 : शाम 07 बजकर 14 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 1 जून 2022 :
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 1 मिनट से 7 बजकर 25 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 24 मिनट से दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 1 जून 2022 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
आज का उपाय : गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं और लड्डू का भोग लगाएं।