No icon

24hnbc

आज का पंचांग 19 मई 2022

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति वैशाख 29, शक संवत 1944, ज्येष्ठ, कृष्ण, चतुर्थी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2079। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 06, शव्वाल 17, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 मई सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। चतुर्थी तिथि रात्रि 08 बजकर 24 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 17 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ, साध्य योग अपराह्न 02 बजकर 57 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ।
बव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 01 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
सूर्योदय का समय 19 मई 2022 : सुबह 05 बजकर 28 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 19 मई 2022 : शाम 07 बजकर 7 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 19 मई 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 5 मिनट से 04 बजकर 47 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से 03 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 54 मिनट से 07 बजकर 18 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 19 मई 2022 :
राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 1 मिनट से 10 बजकर 56 मिनट तक। उसके बाद दोपहर में 3 बजकर 29 मिनट से शाम को 4 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।
आज के उपाय : गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाएं। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)