No icon

24hnbc

आज का पंचांग 7 मई 2022

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति वैशाख 17, शक संवत् 1944, वैशाख, शुक्ल, षष्ठी, शनिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 24, शव्वाल 05, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 मई सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि अपराह्न 02 बजकर 57 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।
पुनर्वसु नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 18 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ, शूल योग सायं 07 बजकर 58 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 02 बजकर 57 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्‍योहार : श्रीरामानुजाचार्य जयंती और श्री टैगौर जयंती
सूर्योदय का समय 7 मई 2022 : सुबह 05 बजकर 36 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 7 मई 2022 : शाम के 7 बजे।
आज का शुभ मुहूर्त 7 मई 2022 :
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से 03 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम को 6 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट तक। रवि योग सुबह 5 बजकर 36 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 36 मिनट से 11 बजकर 24 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 7 मई 2022 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 36 मिनट से 7 बजकर 23 मिनट तक।
आज के उपाय : पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं, शनि चालीसा का पाठ करें।
 
– आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा