24hnbc
आज का पंचांग 4 मई 2022 आज तृतीया तिथि
- By 24hnbc --
- Tuesday, 03 May, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति वैशाख 14, शक संवत 1944, वैशाख, शुक्ल, तृतीया, बुधवार, विक्रम संवत 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 21, शव्वाल 02, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 मई सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि प्रातः 07 बजकर 33 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ, मृगशिरा नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 16 मिनट तक उपरांत आर्द्रा नक्षत्र का आरंभ।
अतिगण्ड योग सायं 05 बजकर 06 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ, गर करण प्रातः 07 बजकर 33 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 04 बजकर 46 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 04 मई 2022 : सुबह 05 बजकर 37 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 04 मई 2022 : शाम 06 बजकर 58 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 04 मई 2022 :
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 45 मिनट से 07 बजकर 09 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 8 बजकर 23 मिनट से 10 बजकर 11 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 04 मई 2022 :
राहुकाल दोपहर 12 बजकर से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजे से 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा आज काल चौघड़िया सुबह 8 बजकर 57 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। अमृत चौघड़िया 7 बजकर 17 मिनट से 8 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।
-आचार्य कृष्णदत्त शर्मा


