24hnbc
आज का पंचांग 6 अप्रैल 2022, बुधवार, चैत्र नवरात्रि पंचमी तिथि
- By 24hnbc --
- Tuesday, 05 Apr, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
राष्ट्रीय मिति चैत्र 16, शक संवत् 1944, चैत्र शुक्ल, पंचमी, बुधवार, विक्रम संवत् 2079। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 24, रमजान 04, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 अप्रैल सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक पंचमी तिथि सायं 06 बजकर 02 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, रोहिणी नक्षत्र सायं 07 बजकर 40 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ।
आयुष्मान योग प्रातः 08 बजकर 37 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ, बालव करण सायं 06 बजकर 02 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।
आज का व्रत व त्योहार – नवरात्रि पंचमी तिथि मां स्कंदमाता पूजा
सूर्योदय का समय 06 अप्रैल 2022 : सुबह 06 बजकर 05 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 06 अप्रैल 2022 : शाम 06 बजकर 41 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 06 अप्रैल 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 34 मिनट से 05 बजकर 20 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 12 बजे से 12 बजकर 46 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 29 मिनट से 06 बजकर 53 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 04 बजकर 06 मिनट से 05 बजकर 53 मिनट तक। रवि योग शाम 07 बजकर 40 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 05 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 06 अप्रैल 2022 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
आज के उपाय : गणपति स्तोत्र का पाठ करें, मां दुर्गा का ध्यान करें और सप्तशती के पंचम अध्याय का पाठ करें।


