24hnbc
आज का पंचांग 8 अक्टूबर 2021
- By 24hnbc --
- Thursday, 07 Oct, 2021
24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति आश्विन 16, शक संवत् 1943, आश्विनी शुक्ल, द्वितीया, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2078। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 23, रवि उल्लावल 01, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 अक्टूबर 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद् ऋतु।
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वितीया तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 49 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ, स्वाती नक्षत्र सायं 06 बजकर 59 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ।
विष्कुंभ योग रात्रि 10 बजकर 03 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ, कौलव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 49 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात तुला राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : नवरात्र द्वितीया तिथि आज माता ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा।
सूर्योदय का समय 8 अक्टूबर 2021 : सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 8 अक्टूबर 2021 : शाम 6 बजे।
आज का शुभ मुहूर्त 8 अक्टूबर 2021 :
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 05 मिनट से 2 बजकर 52 मिनट तक। निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 47 मिनट से 06 बजकर 11 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन 4 बजकर 39 से 5 बजकर 29 मिनट तक। रवि योग शाम 06 बजकर 59 मिनट से 09 अक्टूबर सुबह 06 बजकर 18 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 8 अक्टूबर 2021 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 38 मिनट से 9 बजकर 25 मिनट तक। इसके बाद रात 12 बजकर 32 मिनट से 01 बजकर 18 मिनट तक।
आज के उपाय : दुर्गा सप्तशती के मध्य चरित्र का पाठ करें, दुर्गा नाम का जप करें।


