24hnbc
आज का पंचांग 19 सितंबर 2021 : अनंत चतुर्दशी, गणपति विसर्जन, जानें मुहूर्त और शुभ योग
- By 24hnbc --
- Saturday, 18 Sep, 2021
24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 28, शक संवत् 1943, भाद्रपद शुक्ल, चतुर्दशी, रविवार, विक्रम संवत् 2078। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 04, सफ़र 11, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 सितंबर 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद् ऋतु।
राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। चतुर्दशी तिथि अगले दिन तड़के 05 बजकर 29 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ, धृतिमान योग सायं 04 बजकर 43 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ।
गर करण सायं 05 बजकर 45 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 19 सितंबर 2021 : सुबह 06 बजकर 08 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 19 सितंबर 2021 : शाम 06 बजकर 22 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 19 सितंबर 2021 :
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से 05 बजकर 21 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से 03 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 09 मिनट से 06 बजकर 33 मिनट तक। अमृत काल रात 08 बजकर 14 मिनट से 09 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 06 बजकर 08 मिनट से 20 सितंबर सुबह 03 बजकर 28 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 19 सितंबर 2021 :
राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम 04 बजकर 43 मिनट से 05 बजकर 32 मिनट तक। भद्रा 20 सितंबर सुबह 05 बजकर 28 मिनट से 06 बजकर 08 मिनट तक। पंचक पूरा दिन रहेगा।
आज के उपाय : सूर्य देव को जल में रोली और चावल डालकर अर्घ्य दें। शेषनाग की शैय्या पर विराजमान भगवान विष्णु की पूजा करें।


