No icon

24hnbc

पंचांग 2 स‍ितंबर 2021 : भाद्रकृष्ण एकादशी, जानें शुभ योग और मुहूर्त

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 11, शक संवत् 1943, भाद्रपद कृष्ण, दशमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 18, मुहर्रम 23, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 2 सितंबर 2021 ई॰।
सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद् ऋतु। राहुकाल अपराह्न 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। दशमी तिथि प्रातः 06 बजकर 22 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।
आद्र्रा नक्षत्र अपराह्न 2 बजकर 57 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ, सिद्धि योग पूर्वाह्न 10 बजकर 08 मिनट तक उपरांत व्यतीपात योग का आरंभ।
विष्टि करण प्रातः 06 बजकर 22 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 2 स‍ितंबर 2021 : सुबह 6 बजे
सूर्यास्त का समय 2 स‍ितंबर 2021 : शाम 6 बजकर 41 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 2 स‍ितंबर 2021
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 29 मिनट से 6 बजकर 53 मिनट तक। सर्वार्थ स‍िद्धि योग दोपहर में 2 बजकर 57 म‍िनट से अगले दिन सुबह 6 बजे तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 29 म‍िनट से 5 बजकर 14 म‍िनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 2 स‍ितंबर 2021 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 म‍िनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 14 मिनट से 11 बजकर 4 मिनट तक। उसके बाद दोपहर में 3 बजकर 18 मिनट से 4 बजकर 9 मिनट तक। भद्रा सुबह 6 बजे से 6 बजकर 21 म‍िनट तक।
आज के उपाय : विष्‍णु सहस्‍त्रनाम का जप करें और गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाएं।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: