No icon

24hnbc

पंचांग 30 अगस्त 2021 : जन्माष्टमी व्रत, जानें मुहूर्त और शुभ योग

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 08, शक संवत 1943, भाद्रपद कृष्ण, अष्टमी, सोमवार, विक्रम संवत 2078। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 15, मुहर्रम 20, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 अगस्त 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।
राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। अष्टमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजे तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ, कृतिका नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 39 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ।
व्याघात योग प्रातः 07 बजकर 46 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ, बालव करण मध्याह्न 12 बजकर 43 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार – श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत, (जयंती योग) श्री दूर्वाष्टमी।
सूर्योदय का समय 30 अगस्त 2021 : सुबह 05 बजकर 58 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 30 अगस्त 2021 : शाम 06 बजकर 45 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त 2021
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 32 मिनट से 06 बजकर 56 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 39 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 59 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 30 अगस्त 2021 :
राहु काल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से 01 बजकर 38 मिनट तक इसके बाद दोपहर 03 बजकर 20 मिनट से 04 बजकर 11 मिनट तक।
आज के उपाय : बालगोपाल की पूजा करें, विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें 

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: