No icon

24hnbc

पंचांग 28 अगस्त 2021 : आज की तिथि मुहूर्त और शुभ योग जानें

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 06, शक संवत 1943, भाद्रपद कृष्ण, षष्ठी, शनिवार, विक्रम संवत 2078। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 13, मुहर्रम 18, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 अगस्त 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।
राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि रात्रि 08 बजकर 57 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ, भरणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 35 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ।
ध्रुव योग सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 44 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ, गर करण प्रातः 07 बजकर 53 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 28 अगस्त: सुबह 05 बजकर 57 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 28 अगस्त: शाम 06 बजकर 47 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 28 अगस्त 2021 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 58 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 10 बजकर 14 मिनट से मध्‍यरात्रि 12 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 05 बजकर 57 मिनट से अगली सुबह 03 बजकर 35 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 28 अगस्त 2021 :
राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 05 बजकर 57 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट तक। भद्रा काल रात्रि 08 बजकर 56 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 58 मिनट तक।
आज के उपाय : शनिदेव की उपासना करें और दिव्यांगजनों को यथाशक्ति दान दें।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: