No icon

24hnbc

पंचांग 16 अगस्त 2021 : आज रवि योग के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी है, देखें अन्‍य शुभ मुहूर्त

24hnbc.com
माचार -
राष्ट्रीय मिति श्रावण 25, शक संवत 1943 श्रावण शुक्ल, अष्टमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2078। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 01, मुहर्रम 07, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 अगस्त सन् 2021 ई॰।
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। अष्टमी तिथि प्रातः 07 बजकर 46 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।
अनुराधा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 02 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ, ऐन्द्र योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 55 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ।
बव करण प्रातः 07 बजकर 46 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 16 अगस्त 2021 : सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 16 अगस्त 2021 : शाम 6 बजकर 59 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त 16 अगस्त 2021 :
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 37 मिनट से 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट तक। अमृत काल शाम को 5 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 45 मिनट तक। रवि योग अगले दिन 17 अगस्‍त को सुबह 5 बजकर 51 मिनट से 1 बजकर 32 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग अगले दिन 17 अगस्‍त को सुबह 5 बजकर 51 मिनट से 1 बजकर 32 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 24 मिनट से 5 बजकर 7 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 16 अगस्त 2021:
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 51 मिनट से 1 बजकर 44 मिनट तक फिर दोपहर 3 बजकर 29 मिनट से 4 बजकर 22 मिनट।
आज के उपाय : आज सावन का आखिरी सोमवार है। जब भी समय मिले मन ही महामृत्‍युंजय मंत्र का जप करें।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: