No icon

24hnbc

आज का पंचांग 7 जुलाई 2021, बुधवार : आज बुध प्रदोष व्रत, जानें शुभ तिथि और मुहूर्त

24hnbc. Com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 16, शक संवत् 1943 आषाढ़, कृष्ण, त्रयोदशी, बुधवार, विक्रम संवत् 2078। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 23, जिल्काद 26, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 जुलाई 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 21 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र सायं 06 बजकर 19 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ।
गण्ड योग अपराह्न 03 बजकर 34 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 02 बजकर 12 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत व त्योहार- प्रदोष व्रत 2021
सूर्योदय का समय 7 जुलाई 2021: सुबह 05 बजकर 29 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 7 जुलाई 2021: शाम 07 बजकर 22 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त:
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 09 मिनट से 07 बजकर 33 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 04 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त:
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। वर्ज्य काल सुबह 09 बजकर 20 मिनट से 11 बजकर 08 मिनट तक। भद्राकाल अगली सुबह 03 बजकर 20 मिनट से 05 बजकर 30 मिनट तक।
आज के उपाय : गणपति स्तोत्र का पाठ कीजिए, सौंफ खाकर शुभ काम के लिए घर से निकलें।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: