24hnbc
आज का पंचांग 30 जून 2021 : इस समय तक पंचक और रवि योग
- By 24hnbc --
- Tuesday, 29 Jun, 2021
24 HNBC
राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 09, शक संवत् 1943 आषाढ़ कृष्ण षष्ठी बुधवार विक्रम संवत् 2078। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 16, जिल्काद 19, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 जून 2021 ई॰।
सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि अपराह्न 01 बजकर 19 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 03 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ, आयुष्मान योग पूर्वाह्न 11 बजकर 14 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ, वणिज करण अपराह्न 01 बजकर 19 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 07 बजकर 43 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 30 जून 2021 : सुबह 05 बजकर 27 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 30 जून 2021 : शाम 07 बजकर 24 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 06 मिनट से 04 बजकर 46 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। अमृत काल शाम 05 बजकर 43 मिनट से 07 बजकर 23 मिनट तक। रवि योग सुबह 05 बजकर 26 मिनट से 01 जुलाई सुबह 02 बजकर 03 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। भद्रा दोपहर 01 बजकर 18 मिनट से 01 जुलाई सुबह 01 बजकर 34 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहेगा।
आज के उपाय : गणपतिजी को दूर्वा और सिंदूर चढ़ाएं।


