24hnbc
आज का पंचांग
- By 24hnbc --
- Sunday, 20 Jun, 2021
24 HNBC
आज का पंचांग 21 जून 2021 : आज निर्जला एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और योग
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 31, शक संवत् 1943 ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी सोमवार विक्रम संवत् 2078। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 07, जिल्काद 10, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 जून 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः।
राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। एकादशी तिथि अपराह्न 01 बजकर 32 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ, स्वाति नक्षत्र सायं 04 बजकर 45 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ।
शिव योग सायं 05 बजकर 33 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ, विष्टि करण अपराह्न 01 बजकर 32 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात तुला राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत व त्योहार – निर्जला एकादशी व्रत।
सूर्योदय का समय 21 जून: सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 21 जून: शाम 07 बजकर 22 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 08 मिनट से 07 बजकर 32 मिनट तक। अमृत काल सुबह 08 बजकर 43 मिनट से 10 बजकर 11 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 51 मिनट से 01 बजकर 47 मिनट तक इसके बाद 03 बजकर 39 मिनट से 04 बजकर 34 मिनट तक। वर्ज्य काल रात्रि 09 बजकर 48 मिनट से 11 बजकर 15 मिनट तक। भद्रा सुबह 05 बजकर 24 मिनट से दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक।
आज के उपाय : सोमवार को सफेद गाय को रोटी और गुड़ खिलाने से भी हमारे सभी कष्ट दूर होते हैं। भगवान शिव को जल जरूर चढ़ाएं।


