24hnbc
आज का पंचांग
- By 24hnbc --
- Saturday, 19 Jun, 2021
24 HNBC
आज का पंचांग 20 जून 2021, रविवार : शिव योग में आज गंगा दशहरा, जानें मुहूर्त और शुभ संयोग
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठा 30, शक संवत् 1943 ज्येष्ठ शुक्ल दशमी रविवार विक्रम संवत् 2078। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 06, जिल्काद 09, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 जून 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु।
राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दशमी तिथि सायं 04 बजकर 22 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ, चित्रा नक्षत्र सायं 04 बजकर 49 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ।
परिघ योग रात्रि 08 बजकर 59 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ, तैतिल करण प्रातः 05 बजकर 34 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 07 बजकर 42 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार – श्री गंगा दशहरा पर्व, गुरु वक्री
सूर्योदय का समय 20 जून 2021 : सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 20 जून 2021 : शाम 07 बजकर 21 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त 20 जून 2021:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से 03 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 08 मिनट से 07 बजकर 32 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 12 बजकर 52 मिनट से 02 बजकर 21 मिनट तक। रवि योग सुबह 05 बजकर 24 मिनट से शाम 06 बजकर 50 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 20 जून 2021 :
राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। वर्ज्य काल मध्यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 01 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम 05 बजकर 30 मिनट से 06 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। भद्रा अगली सुबह 02 बजकर 59 मिनट से 05 बजकर 24 मिनट तक।
आज के उपायः गाय को गुड़ खिलाएं, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें


