No icon

24hnbc

आज का पंचांग

24 HNBC
 
आज का पंचांग 10 जून, 2021 बृहस्पतिवार 
आज सूर्य ग्रहण के साथ ही शनि जयंती भी, देखें मुहूर्त
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 20, शक संवत् 1943 ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या बृहस्पतिवार विक्रम संवत् 2078। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 28, शव्वाल 28, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 जून 2021 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। अमावस्या तिथि सायं 04 बजकर 23 मिनट तक उपरान्त प्रतिपदा तिथि का आरंभ।
रोहिणी नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 44 मिनट तक उपरान्त मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ, घृतिमान योग प्रातः 07 बजकर 47 मिनट तक उपरान्त शूल योग का आरंभ। नाग करण सायं 04 बजकर 23 मिनट तक उपरान्त बव करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 10 मिनट तक वृष उपरान्त, मिथुन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : ज्येष्ठ अमावस्या, शनि जयंती, भावुक अमावस्या, वट सावित्री
सूर्योदय का समय 10 जून : सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 10 जून : शाम 7 बजकर 18 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से 3 बजकर 36 मिनट तक। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 5 मिनट से 07 बजकर 29 मिनट तक। अमृत काल सुबह 8 बजकर 9 मिनट से 9 बजकर 57 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 42 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।
आज के उपाय : आज गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाएं और स्‍वयं भी पीली वस्‍तुओं का सेवन करें। गुरु मजबूत होगा।