24hnbc
आज का पंचांग
- By 24hnbc --
- Monday, 07 Jun, 2021
24 HNBC
पंचांग 8 जून 2021
आज मास शिवरात्रि, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठा 18, शक संवत् 1943 ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी मंगलवार विक्रम संवत् 2078। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 26, शव्वाल 26, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 जून 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु।
राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 25 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ, भरणी नक्षत्र प्रातः 05 बजकर 36 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ।
अतिगण्ड योग प्रातः 05 बजकर 41 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ, वणिज करण पूर्वाह्न 11 बजकर 25 मिनट तक उपरांत शकनि करण का आरंभ। चंद्रमा मध्याह्न 12 बजकर 23 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत व त्योहार – मास शिवरात्रि व्रत।
सूर्योदय का समय 08 जून : सुबह 05 बजकर 22 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 08 जून : शाम 07 बजकर 17 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से 03 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजे से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 04 मिनट से 07 बजकर 28 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 36 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 23 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 10 मिनट से 09 बजकर 05 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्यरात्रि 11 बजकर 20 मिनट से 12 बजे तक। वर्ज्य काल शाम 07 बजकर 10 मिनट से 08 बजकर 59 मिनट तक। भद्राकाल सुबह 11 बजकर 24 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 41 मिनट तक।
आज के उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।


