24hnbc
खैरागढ़ को जिला न बनाना महंगा न पड़ जाए कांग्रेस को
- By 24hnbc --
- Tuesday, 15 Mar, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । खैरागढ़ विधानसभा का इस बार का उपचुनाव रोचक होने वाला है। खैरागढ़ जिला नहीं है लिहाजा जनता सबसे पहले इसी बात को चुनावी मुद्दा मानती है हम सोच सकते हैं कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री जिले की घोषणा करके कांग्रेस को जीता सकते हैं किंतु ऐसा कहना आसान नहीं है। 2021 में कांग्रेस ने राज्य में 4 जिले घोषित किए यदि तभी खैरागढ़ को जिला बनाया जाता तो उपचुनाव में इसका लाभ मिल सकता था। भूपेश बघेल से यह गलती हो चुकी है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ इस मामले को चुनावी मुद्दा बनाने जा रही है पार्टी के प्रवक्ता भगवान सिंह ने कहा कि अध्यक्ष अमित जोगी शीघ्र ही जनता के बीच पार्टी प्रत्याशी का ऐलान करेंगे और हम पूरी दमखम के साथ चुनाव में उतरेंगे वही नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बीजेपी की जीत का दावा किया है उन्होंने कहा कि 2018 में हमारा प्रत्याशी मात्र 870 वोट से हारा था इस बार हम ही चुनाव जीतेंगे कल ही कांग्रेस ने चुनाव समिति की बैठक रखी और नाम पर विचार विमर्श हुआ है। परंपरा अनुसार सूची बन जाएगी हाईकमान को भेज दी जाएगी और नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशी का चयन हो जाएगा कांग्रेस को सत्ता में होने का लाभ मिल सकता है तो नुकसान भी हो सकता है छत्तीसगढ़ में उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी के हारने का उदाहरण भी है बिलासपुर जिले के कोटा विधानसभा चुनाव में अजीत जोगी ने यह करिश्मा करके दिखाया है उन्होंने बाय इलेक्शन में अपनी पत्नी रेणु जोगी के लिए टिकट फाइनल कराया था और तब से आज तक उस सीट पर रेणु जोगी जीतती आ रही हैं । कहने का अर्थ बाय इलेक्शन में मतदाता कभी-कभी सत्ता पक्ष को झटका भी दे देता है 2018 में यहां हेल्थ, रोजगार, प्रधानमंत्री आवास और शौचालय बड़े मुद्दे थे 2018 के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी गिरवर जंघेल तीसरे स्थान पर चले गए थे और उन्हें मात्र 19% वोट हासिल हुआ था जबकि जनता कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी को 36-36 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे उस चुनाव में आप पार्टी ने भी किस्मत आजमाई थी और प्रत्याशी मनोज गुप्ता को 1% के साथ नौवें नंबर पर जमानत जप्ती के साथ तसल्ली करनी पड़ी थी। कुल मिलाकर जिला बनाने की मांग इस बार मुद्दा बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश चुनाव के झटके के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए जख्मों पर मलहम लगाने का यह अच्छा मौका है।


