No icon

24hnbc

सोम डिस्टिलरीज के मामले से अब जस्टिस भट्ट हुए अलग

24hnbc.com
बिलासपुर, 28 फरवरी 2026। 
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का यह मामला अब जन रूची का विषय बन गया, लाइसेंस निरस्त होने का मामला जब जस्टिस संदीप नटवरलाल भट्ट की बेंच में लिस्टेड हुआ तो उन्होंने स्वयं को इस मामले से अलग कर लिया और उच्च न्यायालय रजिस्टर को यह निर्देश दिया कि किसी अन्य कोर्ट में इस मामले की सुनवाई कराई जाए। 
इससे पहले जस्टिस विशाल मिश्रा भी इस मामले को सुनने से मना कर दिए थे। रायसेन जिले में स्थित सोम डिस्टिलरीज और मैसेज सोम डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस आबकारी आयुक्त ने सस्पेंड कर दिया। लाइसेंस सस्पेंड होने का कारण अपर सत्र न्यायालय के एक आदेश को बताया जाता है।