No icon

24hnbc

मेल करके उड़ना या उसे दिन सबको परेशान करना, क्या है असल उद्देश्य

24hnbc.com
बिलासपुर, 26 फरवरी 2026। 
हमको और हमारी पुलिस को शीघ्र भूल जाने वाली बीमारी है। 25 फरवरी को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में पुलिस चप्पे चप्पे में बम खोज रही थी। मेल पर किसी ने कहा था हाई कोर्ट उड़ा देंगे। ऐसे मेल इसके पहले एन आई ए कोर्ट के संदर्भ में भी आए थे। सो पुलिस उसे दिन भी बेहद सतर्क थी। कोर्ट में विस्फोटक पदार्थ नहीं मिलते पुलिस तो सुपारी उद्योग के फलने फूलने को भी नहीं रोक पाती ऐसा कम ही होता है कि वारदात के पहले अस्त्र-शास्त्र जप्त हो जाए।
 न्यायालय क्या किसी भी स्थान को कोई बम से उड़ाना चाहेगा तो मेल करके जगह क्यों बताया पर व्यवस्था की मजबूरी है मेल मिलने के बाद सब सक्रियता तो दिखानी है। मेल भेजने का जो उद्देश्य होता है वहां बैठे लोगों को चाहे वे जस्टिस हो, सरकारी कर्मचारी हो अथवा बार के सदस्य परेशान तो होते हैं। आम जनता भी उसे दिन परेशान होती है और इसी कारण मेल किया जाता है। जो नागरिक व्यवस्था से परेशान है उन्हें विरोध प्रदर्शन करने पर क्या होगा यह पता है तो मिल करके कुछ सनसनी फैलाना भी व्यवस्था को परेशान करने के समान है।