24hnbc
एनएचएम कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं, फंड के दुरुपयोग के आरोप
24hnbc.com
बिलासपुर, 26 फरवरी 2026।
नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ में पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। बिलासपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में कार्यरत डाक्टरों,नर्स, वार्ड बॉय, लैब तकनीशियन और अन्य स्वास्थ्यकर्मी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। होली का त्योहार नजदीक होने के कारण कर्मचारियों की चिंता और बढ़ गई है।
सूत्रों के अनुसार, एनएचएम कर्मियों के वेतन के लिए केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ शासन को राशि जारी की जा चुकी है। हालांकि आरोप है कि उक्त फंड को निर्धारित मद में खर्च न कर अन्य मदों में स्थानांतरित कर दिया गया, जिसके कारण वेतन भुगतान लंबित है।
संविदा कर्मचारियों का कहना है कि पहले से ही उनका मानदेय नियमित कर्मचारियों की तुलना में कम है, और समय पर भुगतान न होने से परिवार चलाना कठिन हो गया है। कर्मचारियों ने शीघ्र वेतन जारी करने की मांग की है।
स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञ डाक्टर ऐसी स्थिति में किसी और जगह निकल जायेंगे और सरकार फिर रोना जपेगी की डाक्टर नहीं मिल रहे ।
हालांकि, मरीजों से अवैध रूप से पैसे लेने जैसी किसी भी कार्रवाई को नियमों के विरुद्ध माना जाता है और यह कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है पर परिस्थतिया ऐसा करवा रही है । प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह शीघ्र स्थिति स्पष्ट कर वेतन भुगतान सुनिश्चित करे, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।


