No icon

24hnbc

सामूहिक नकल की तर्ज पर आसमा में चल रहा था बिजली चोरी का कारोबार

24hnbc.com
बिलासपुर, 25 फरवरी 2026। 
बिलासपुर शहर के नामचीन बिल्डर आसमा सिटी की कॉलोनी के भीतर सामूहिक नकल की तर्ज पर सामूहिक बिजली चोरी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में विद्युत मंडल के सक्षम अधिकारी सुरेश जांगड़े ने कहा है कि कॉलोनी के भीतर लगभग तीन दर्जन से अधिक मकानों में मीटर बायपास करके बिजली ली जा रही थी। 
मामले में मकान के भीतर कुल विद्युत उपकरणों का निरीक्षण पश्चात डाटा लेकर आकलन किया जा रहा है कि अब तक कुल कितनी विद्युत की खपत कर ली गई। सूत्र बताते हैं कि लगभग बिजली की यह चोरी 40 लाख रुपए से अधिक की है इस मामले में आसमान सिटी के बिल्डर ने भी अपना पक्ष बताया।