बाइबिल से ज्यादा पारंगत बीएनएस में
लैंड माफिया और क्रिश्चियन मिशन जमीनों को सेट करने का मैच विदेश से
- By 24hnbc --
- Monday, 23 Feb, 2026
24Hnbc.com
बिलासपुर, 24 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ डायोसिस के पदाधिकारी इन दिनों धर्म की व्याख्या कम कानूनी पचेडों के बड़े जानकार हो गए हैं। सीएनआई के विभिन्न संपत्ति संबंधी विवादों में, भले ही वे हर फोरम पर हरे पर उन्हें इस बात की बधाई देनी चाहिए कि राज्य और पड़ोसी राज्य के थानो में दर्ज विभिन्न एफआईआर को उन्होंने बड़ी समझदारी से संभाला और कुछ मामलों में अग्रिम जमानत प्राप्त की भले ही देश की सर्वोच्च अदालत में यह मामला अभी पेंडिंग है। एफआईआर नंबर 0281 सिविल लाइन थाना रायपुर धारा 34, 420, 467, 468, दिनांक 19. 6.2025। एफआईआर नंबर 0801 दिनांक 29. 8. 2024 सिविल लाइन थाना बिलासपुर 324, 329। एफआईआर नंबर 0076 , 19.2. 2025 भिलाई, 296, 351। एफआईआर नंबर 039 तारीख 23. 6. 2025, धारा 296, 351 आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर, एफआईआर 80/2022 धारा 406, 409, 467, 468, 471, 120 बी, 109, 7सी, 13-1-बी,13-2 पंजीकृत है आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर ने नोटिस क्रमांक 3442, 3881, 3956, 616, 531, 537, 3977, 2240, 3112, दिए जा चुके हैं। नोटिस क्रमांक 4038, 14 .7. 2023 की फोटो भी उपलब्ध है।
आरोपी किसी भी सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए, अब समझे छत्तीसगढ़ डायोसिस और अर्क बिशप लंदन के बीच जो आरोप प्रत्यारोप चल रहे हैं उसमें कौन कितना झूठा है। हम यहां सच होने की बात ही नहीं करते, इन दोनों के बीच दिल्ली सेनेट केनिंग को जोड़ ले लें तो होटलों के चैन के मालिक बताए जाते हैं। सुषमा, नायक, जेम्स, नंदा सब के सब आर्थिक अपराधों में संलिप्त हैं। सबसे प्रतिष्ठित वाशिंग मशीन की जरूरत आन पड़ी है। तभी तो सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो बताते हैं कि किस तरह डायोसिस के पदाधिकारी सड़क पर दंडवत कर रहे हैं। और मसीही समाज का साधारण आदमी है जो बाइबिल को मानता है वह अपनी किताब में इस दंडवत को खोज रहा है कि कहां पर दर्ज है और कब किया जाता है।


