No icon

24hnbc

 फिर शुरू हुई भोज शाला मामले की सुनवाई 

बिलासपुर, 23 फरवरी 2026।

धार जिले की भोजशाला का मामला मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खण्ड पीठ की डी बी मे दुबारा शुरू होने वाला है। दोनों पक्षों को पहले पुरातत्व विभाग की सर्वे रिपोर्ट सौपी जाएगी। यह मामला देश की सर्वोच्च अदालत तक जा चुका है। पिछली सुनवाई मे सरस्वती पूजन के दिन जुम्मे की नमाज भी कराए जाने का आदेश था। तब ही यह मामला चर्चित हो गया था। वार्ष 2024 मे 98 दिन तक भारतिय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने विस्तृत सर्वे किया। सर्वे रिपोर्ट की खुली कॉपी सम्बन्धित पक्ष के अधिवक्ताओं को दी जानी है। यह निर्देश सुप्रिम कोर्ट का है। जबलपुर हाई कोर्ट के निर्देश पर य़ह मामला इंदौर खण्ड पीठ मे सुना जा रहा है। न्याय मूर्ति विजय कुमार शुक्ला एवम न्याय मूर्ति आलोक अवस्थी के बेंच मे मामले की सुनवाई हो रही है।