24hnbc
पूर्व संसदीय सचिव पर उन्हीं की पार्टी की महिला नेत्री ने लगाया बलात्कार का आरोप, एफआईआर दर्ज
- By 24hnbc --
- Sunday, 22 Feb, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 23 फरवरी 2026।
खैरागढ़ जिले के छुई खदान क्षेत्र से एक सनसनी खेज खबर आई। भारतीय जनता पार्टी की एक महिला नेत्री ने भाजपा के पूर्व विधायक जो संसदीय सचिव भी रहे हैं कोमल जंघेल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला नेत्री ने अपने शिकायत में आरोप लगाया कि जंघेल ने राजनीतिक संबंधों का फायदा उठाते जबरदस्ती की, महिला ने अपनी पहचान पूरी तरीके से गोपनीय रखने की मांग की है। कहां है उनकी जान को खतरा है। महिला स्वयं छुई खदान थाना पहुंची थी और उसने शिकायत दर्ज कराई। खैरागढ़ के पूर्व विधायक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। इस विधानसभा सीट पर वे चार बार चुनाव लड़ चुके हैं। यह मामला छत्तीसगढ़ की राजनीति को प्रभावित करने वाला हो सकता है। विशेष कर तब जब विधानसभा का बजट कालीन सत्र 25 फरवरी से शुरू होने वाला है।


