No icon

24hnbc

बर्जेस पर कब्जे के विरोध में प्राचार्य ने मांगी पुलिस से सुरक्षा

24hnbc.com
बिलासपुर, 25 मई 2026।
बिलासपुर का ऐतिहासिक स्कूल बर्जेस छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन पंजीकृत के विवाद का नया अखाड़ा बन गया है। 22 मई को समिति के विवादित पदाधिकारियों ने स्कूल की प्राचार्य श्रीमती निशिता हंसादास को निलंबित कर दिया। एक दैनिक अखबार से जब उन्हें अपने निलंबन की जानकारी हुई तो उन्होंने 24/ 5/ 2026 को थाना सिविल लाइन में एक शिकायत दर्ज कराई है। पत्र में कहा है कि एजुकेशन बोर्ड की वैधानिकता का मामला अभी उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ में लंबित है। और जो चुनाव हुआ था वह बायलाज के विरुद्ध था। पदाधिकारियों को अभी तक फॉर्म समिति द्वारा धारा 27 प्रदान नहीं किया गया है ऐसे में उनके द्वारा जो किया जा रहा है वह अवैधानिक है। प्राचार्य ने आरोप लगाया कि संस्था के पदाधिकारी उनसे बड़ी रकम का मांग कर रहे थे। ना देने पर प्राचार्य कक्ष में ताला जड़ दिया गया। प्राचार्य ने सोमवार को स्कूल खोलने के लिए सुरक्षा मांगी है। 
आवेदन पत्र के साथ लीगल नोटिस की कॉपी और उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरण की छाया प्रति संलग्न है। इन अवैधानिक पदाधिकारियों पर गैर कानूनी तरीके से मुंगेली स्थित रैंबो स्कूल पर कब्जा करने के, सालेम स्कूल से 30 लोगों का निलंबन करने के , और जीपीएम जिले के स्कूल पर इसी तरह तोड़फोड़ करने के आरोप हैं। 22 मई के दिन रायपुर के सिविल लाइन थाने के सामने इन पदाधिकारी के मनमर्जी के विरोध में एक बड़ा प्रदर्शन भी हुआ था। अब देखना होगा कि सिविल लाइन थाना बिलासपुर अपने पड़ोसी स्कूल बर्जेस में हो रही गुंडागर्दी को किस तरह रोकेंगा।