No icon

24hnbc

वृद्धा की जमीन पर किया बेजा कब्जा, दस्तावेजों में कूट रचना कर निकाला शासकीय मुआवजा...... आरोप

24hnbc.com
समाचार - छत्तीसगढ़
बिलासपुर । ग्राम सकरी पटवारी हल्का नंबर 45 में खसरा नंबर 18 / 40 रकबा लगभग 4 एकड़ की भूस्वामी दुखनी बाई पति कपिल नाथ की स्वत्व की जमीन को रसूखदार मनोज अग्रवाल द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इतना ही नहीं विधिवत सीमांकन आदेश होने के बावजूद मनोज अग्रवाल सीमांकन कार्य में सहयोग भी नहीं करता इतना ही नहीं 5.1.2021 एवं 11.1.2021 की सीमांकन रिपोर्ट के अनुसार प्रश्ननाधीन भूमि पर मनोज अग्रवाल ने बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा भी कर रखा है उक्त मामले में दुखनी बाई की ओर से सकरी तहसीलदार के न्यायालय में मनोज अग्रवाल के खिलाफ बेदखली का मामला भी चल रहा है । वाद के अनुसार मनोज अग्रवाल पर जमीन पर केवल कब्जे का मामला नहीं है उन्होंने श्रीमती शारदा अग्रवाल पति पवन अग्रवाल खसरा नंबर 18/29 बता कर कब्जा कर लिया जबकि जिस जमीन को वो 18/29 बता रहे हैं वह 15/29 है। शारदा अग्रवाल ने इस जमीन का मुआवजा राशि भी प्राप्त कर लिया है उल्लेखनीय है कि ग्राम सकरी पटवारी हल्का नंबर 45 में फर्जी मुआवजा प्रकरण बनाकर करोड़ों का भुगतान प्राप्त किया है। जिसने कोटा एसडीएम, पटवारी मुकेश साहू तथा तत्कालीन तहसीलदार द्वारा करोड़ों की अवैध कमाई की गई आरोप लगाने वालों ने यह भी बताया कि भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर शासकीय मुआवजा प्राप्त करने वालों ने एक ही दिन में तीन रेंजरोवर एक्सयूवी खरीदें।