24hnbc
पुत्र या पुत्री के अभिभावक हैं तो स्लॉटर हाउस आपके लिए है, आईये यहां काटने के लिए स्वागत है
- By 24hnbc --
- Thursday, 09 Apr, 2026
24Hnbc.com
बिलासपुर, 10 अप्रैल 2026।
बाजार से पैसा गायब है और तीन क्षेत्र में नोटों की बारिश हो रही है। ये तीन क्षेत्र हैं कॉर्पोरेट निजी स्कूल, कोचिंग और पुस्तक विक्रेता... नई शिक्षा सत्र का आगाज हो चुका है। तो जिन पालकों को अपने नौनिहालों को पहली बार स्कूल में प्रवेश करना है। वे अति उत्साह में पैसे खर्च कर रहे हैं और जिन पालकों को बच्चों को पढ़ाते दो-तीन साल हो चुके हैं वे मेमीया रहे हैं पर कट रहे हैं। स्कूल, कोचिंग और पुस्तक विक्रेता मार भी रहा है और रोने भी नहीं देता... घर खर्च के हर मद में से कटौती करके केवल इसी मद में पूरा पैसा धोखा जा रहा है। एक एडमिशन बिलासपुर शहर में 20000 रुपए से लेकर ₹100000 तक है। यदि बच्चा स्कूल के फेर से थोड़ा आगे आ गया है तो अभिभावक की दौड़ कोचिंग केंद्र की तरफ है। हर गली मोहल्ले से लेकर सभान्त कॉलोनी और व्यापारिक क्षेत्र में कोचिंग की दुकानें, सेंटर, हॉस्टल दिखाई दे जाएगी। ऐसे भी कोचिंग है जिनकी अपने स्कूल है। तो स्लॉटर दो जगह चल रहा है। किसी भी कोचिंग की फीस एक साथ दें तो कम से कम 40000 अगर हम इसे दो पाठ में दे तो 46000, जिन्होंने ड्रॉप लेकर पढ़ना है तो फीस लाखों में है।
हर कोचिंग दावा करती है कि उनके यहां लिमिटेड सीट है। लाखों रुपए देने के बाद आपको क्या मिलेगा इस पर चर्चा ना करें। अब बात करें पुस्तक विक्रेताओं की, किसी भी क्लास का बिल 5000 से काम नहीं है। निश्चित रकम देने के बाद पहले से बना बनाया झोला मिल जाता है। और झोले के साथ रुपए लिखी पर्ची पक्का बिल की उम्मीद ना करें। इन सब के बाद परिवार के अपने अन्य खर्च जिन पर कटौती नहीं कर सकते। जैसे हर महीने का रिचार्ज एक घर में न्यूनतम तीन मोबाइल, वाई-फाई की कनेक्शन अलग से जिओ लगाने के बाद भी मारना तय है। कोचिंग में आपका बच्चा लाखों रुपए देने के बाद बेसमेंट में पढ़ाई करेगा, या फिर प्लाईवुड से पार्टीशन किए हुए कमरे में। किसी कोचिंग में बाथरूम, सेनेटरी पैड, फायर एस्केप की व्यवस्था है नहीं पता और कोचिंग को तो सरकार शिक्षा संस्था मानती ही नहीं है तो यह भी संभव है की कोचिंग संस्था के सामने आजू-बाजू तंबाकू, बार और शराब की दुकान भी हो सकती है, पब भी हो सकता है और इन सब पर आप एतराज नहीं कर सकते। तो एक रहे या बिखरे कटना तय है क्योंकि आपने शिक्षा के व्यापार के बीच के बीच बच्चा पैदा करके गलती कर दी है। और अब इसका भुगतान रेपो रेट की तर्ज पर करना है।


