No icon

24hnbc

बर्जेस, सालेम के बाद अब रेनबो का खाता हुआ संदिग्ध, हर महीने ₹300000 का होता है गोलमाल

24hnbc.com
बिलासपुर, 9 मई 2026।
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन पंजीकृत के अधीनस्थ स्कूल रेनबो स्कूल मुंगेली में फीस की राशि से भ्रष्टाचार की द्वितीय खबर निकलती है इस स्कूल के कुछ दस्तावेज इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इन कागजों के अनुसार यह लेखा 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक का है अर्थात तीन माह का। बस रिपेयरिंग और डीजल खर्च का हिसाब₹384839 है। सामान्य रूप से यह राशि कुछ ज्यादा ही है कुछ अनोखे खर्च देखिए। रिपेयरिंग और मेंटेनेंस पर 3 माह में 123000 से अधिक की धनराशि खर्च हुई। किसी सोफिया मेम के पास 2 लाख से अधिक धनराशि का होना दिखाया जा रहा है। 2024 में स्कूल को बुक कमीशन के रूप में डेढ़ लाख रुपए प्राप्त हुआ है। 17 सितंबर 2025 के डेट में अन्य व्यक्ति के नाम से₹30000 ट्रांसफर कर दिया गया। स्कूल में 45000 रुपए का क्रिसमस गिफ्ट बिना समिति अनुमति के लिया गया। 86000 के चेयर बिना अनुमोदित खरीदी गई। टीचर्स डे पर 18000 की धनराशि बगैर अनुमोदित खर्च की गई इसी तरह ₹30000 16 अक्टूबर 2024 को किसी ने कैश ले लिया बताया जाता है कि स्कूल में हर माह₹1100000 के आसपास फीस कलेक्शन होता है। जिसमें से ₹6 लाख के आसपास वेतन देने में चले जाते हैं और 3 लाख के आसपास की धनराशि हर माह खर्च के लिए बची रहती है। 
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन पंजीकृत ने अपने हर स्कूल में एक मैनेजर बनाकर रखा है। कई जगह तो छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन के पदाधिकारी ही मैनेजर बन गए हैं और अपने पसंदीदा स्टाफ को वित्तीय पर भर दे देते हैं। इतना ही नहीं बैंक खातों में संचालन के लिए उन्हीं का हस्ताक्षर चल रहा है और खुला आप है कि छात्रों की फीस की राशि को पदाधिकारी धर्मांतरण जैसे काम पर खर्च करते हैं।